रिपोर्टर प्रकाश बिरामी जोधपुर
बिरामी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गायत्री भारद्वाज का राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर ने किया स्वागत
राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) उपशाखा लूणी के ब्लॉक अध्यक्ष सोमाराम पँवार ने बताया की गायत्री भारद्वाज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी- लूणी में कार्यग्रहण करने पर राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर,उपशाखा लूणी के द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही पीडी मद के वेतन,छात्रवृति,एस.आई.क्यू. ई. की सामग्री सम्बन्धी समस्या से भी अवगत करवाया। इसमें एसीबीओ गणेशाराम लवा, प्रधानाचार्य दौलाराम डांगी, सन्तोष परिहार, जिलामंत्री राजूराम सजाड़ा,जिला उपाध्यक्ष किस्तुर राम सजाड़ा,पोकर राम भाटी, प्रधान सजाड़ा,रजनी,अंशु,सन्तोष टांटिवाल उपस्थित रहे।