आखिर कब महफूज होंगी हमारी बेटियां ?

*वरदान ब्रेकिंग न्यूज़*                    *कब महफूज़  होगी हमारी बेटिया*?                     हैदराबाद में हैवानियत पर जहां मुल्क के सभी युवतियों महिलाएं व   पुरुषों के अंदर  गुस्सा है पूरा देश दुखी है समाज शर्मसार है लोग धर्म जाति भूलकर बस बलात्कारियों को इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं और अपने दुख का इजहार कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद बलात्कारियों के  अंदर कोई खौफ़  नहीं  हैदराबाद जैसी ही घटना उन्नाव में हुई आखिर कब   हमारी  बेटिया महफूज़ होगी?                                 *उन्नाव से उदय कांत  बाजपेयी**की रिपोर्ट
 बिहार थाना क्षेत्र के हिंदू भाटन खेड़ा गांव में दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। वहीं पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ते जाने से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बिहार थाना क्षेत्र के हिंदू भाटन खेड़ा गांव घर से निकल कर ट्रेन पकड़ने जा रही दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ने से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाई गई दुष्कर्म पीड़िता का इलाज डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय और एसपी विक्रांत वीर ने अपनी देखरेख में शुरू कराया। इससे पहले डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल व गांव में बड़ी तादाद में फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसपी विक्रांत वीर के मुताबिक पीड़िता ने मार्च में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें एक की गिरफ्तारी की गई थी। आज की घटना में पीड़िता ने पांच लोगों के नाम लिए जिनमें से तीन को घटना की सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी दो आरोपितों की गिफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार सुबह कुछ युवकों ने पेट्रोल डालकर जला दिया।
पीड़िता ने बयान दिया है कि गुरुवार भोर पहर चार बजे वह रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी। गौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर शुभम, शिवम, उमेश ने घेर लिया और सिर पर डंडे से और गले पर चाकू से वार किया। वह चक्कर आने से गिरी  तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर भीड़ को आता देख वह भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उधर घटना की जानकारी मिलने पर डीएम देवेंद्र पांडे, एसपी विक्रांत वीर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पीड़िता की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा गया है।


Comments