भाजपा कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खियों ने बोला हमला
9 कार्यकर्ता हुए जख्मी ,एक की हालत गंभीर
फतेहाबाद :सोमवार दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा के स्वागत के लिए हाथों में फूल मालाऐ लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया ।जिससे 9 कार्यकर्ता मधुमक्खियों के शिकार हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
आगरा फतेहाबाद मार्ग पर गांव जगराजपुर मोड पर भाजपा नेता शांति स्वरूप यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बटेश्वर जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह के स्वागत के लिए हाथों में फूल मालाएं और झंडा लेकर खड़े थे ।तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर देने कारण कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई ।भाजपा कार्यकर्ता बौबी शर्मा प्रधान महाराजपुर, डॉ विजेंद्र शर्मा ,अवधेश शर्मा, अनिल कुमार यादव, गौरव शर्मा, अमर शर्मा, कृष्णा यादव ,रामेश्वर यादव, और विष्णु यादव को बुरी तरह से काट लिया। ग्राम प्रधान बौबी शर्मा ने काफी बचाव किया। लगभग 100 मीटर दूरी पर जाकर बेहोश होकर सरसों के खेत में गिर पड़े ।जानकारी होने पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से उन्हें खेत से उठाकर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खियों ने बोला हमला