<no title>जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आमरण अनशन

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आमरण अनशन



गाजियाबाद। गाजियाबाद में पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कृष्ण जी  महाराज ने गाजियाबाद डासना देवी मंदिर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जगदगुरू परमहंसाचार्य जी महाराज के समर्थन में पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना की ओर से महाराज श्री जी को समर्थन किया। भारत सरकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग की कि जल्द से जल्द भारत में बड रहे जनसंख्या विस्फोट पर कठोर प्रतिबंध लगाकर कानून को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ रही जनसंख्या वृद्धि सनातन धर्म पर बहुत बड़ा कुठारा घात है। इसको सनातन धर्म बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। भारत के प्रधानमंत्री से मांग की कि वह जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर भारत को एक समृद्ध भारत की पहचान दिलाएं। इस मौके पर विवेक त्यागी, सुमित ठाकुर, अनिल यादव, सहित सैकड़ों लोंगो ने महाराज श्री को समर्थन किया।


Comments