फतेहाबाद क्षेत्र मे एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
संवाद सूत्र,फतेहाबाद: सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा का बटेश्वर जाते समय फतेहाबाद क्षेत्र मे एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सोमवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा का काफिला जैसे ही बमरौली कटारा पर पहुंचा वहां ग्रामीणों व्दारा भव्य स्वागत किया गया।इसके बाद नवांमील, कच्छपुरा, कुण्डौल, डौकी, टंकी चौराहा, बाजिदपुर, जगराजपुर, फतेहाबाद मे अवंतीवाई चौक,बाह वाईपास, खंडेर,नयपुरा मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा और क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा का साफा, शाल और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक, अशोक कुमार वर्मा ,भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मयंक जादौन, सुशील शर्मा ,यदुवंश वर्मा ,निक्की पाराशर ,राजा भैया ,अबकेश गोलस ,मुन्नालाल त्यागी, शांति स्वरूप यादव, शिव कुमार पूर्व ब्लॉक प्रमुख बरौली अहीर ,रामसेवक सेठ जिला पंचायत सदस्य, सोनू चौधरी, डॉ संजय ,मदन उपाध्याय ,रमन सिंघानिया आदि मौजूद थे।
फतेहाबाद क्षेत्र मे एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत