<no title>कानपुर से एवेन्यू  प्रोफ़ेशनल इंस्टीट्यूट के डारेक्टर एस तबस्सुम खान को लीजेंड लेडी अवॉर्ड
सक्षम सोसाइटी व् पोद्दार ग्रुप के द्वारा "प्रसिद्ध महिला सम्मान समारोह" का जयपुर में भव्य आयोजन

 

 कानपुर से एवेन्यू  प्रोफ़ेशनल इंस्टीट्यूट के डारेक्टर एस तबस्सुम खान को लीजेंड लेडी अवॉर्ड

                                                                    सक्षम सोसाइटी व् पोद्दार ग्रुप द्वारा "प्रसिद्ध महिला सम्मान समारोह" का जयपुर जिले  में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l  जिसमें मुख्य अतिथि डी० सी० पि० सुनीता मीणा, राजस्थान की प्रसिद्ध अथलेट्स स्नेहा  जैन, राधे श्याम गुप्ता जी, योगाचार्य धाकाराम सापकोटा जी, की उपस्थिति रही l कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मान दे कर उनके  उत्साह का  वर्जन करना था I जिसमें सक्षम सोसाइटी के द्वारा  पोद्दार ग्रुप के साथ मिलकर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया I इस कार्य क्रम में सम्पूर्ण राष्ट्र से पधारी सशक्त नारियों को प्रसिद्ध महिला सम्मान देकर उनके कार्य को सराहा I  कार्यक्रम में लगभग ३१ महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही संस्था से जुड़े विशिष्ठ लोगों का भी सम्मान किया गया जिसमें कृष्णा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक विजेंद्र सिंह चौहान व् रेखा चौहान, चेतना एनजीओ के संस्थापक बी. के. शर्मा, कमला सिंह, अटल सेना के संस्थापक प्रेम प्रकाश जी व विष्णु जादौन अध्यक्ष, चन्द्रकला चौहान, आदि गणमान्यों की उपस्थिति रही I सक्षम सोसाइटी की सेक्रेटरी डॉ. शिल्पी चौहान व संस्थापक राजेंद्र कुमार सिंह जी ने पोद्दार ग्रुप के डायरेक्टर व संस्थापक का भव्य आजोजन के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही सक्षम की समस्त टीम का आभार व्यक्त कर भविष्य में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी I

: संपूर्ण राष्ट्र से लगभग  ढाई हजार प्रोफाइलों में से कुछ प्रसिद्ध प्रोफाइलों का चयन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सेनोरिटा लोबो, डायटिशियन श्वेता जैन, मिस रूबी खान, हर्ष प्रभा,         एवेन्यू प्रोफशनल इंस्टीट्यूट कानपुर की डारेक्टर एस तबस्सुम खान, डॉक्टर चित्रा राठौर, किरण सैन, डॉ शीतल यादव, वैशाली आनंद, दीपाली जोहर, लक्ष्मी सक्सेना, डॉ अपर्णा पारीक, मिस महेंद्रई एनवी, एडवोकेट स्मृति कार्तिकेय, डॉक्टर विशेषता जोशी, एडवोकेट नैंसी केसरवानी, शिखा प्रधान,  हसीना सोरकर, जरीना बानो सोरकर, रजिया बानू सोरकर, को प्रसिद्ध महिला सम्मान देकर सक्षम सोसाइटी ने महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।

Comments