भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने किया फसलों का मुआयना
बारिश ओलावृष्टि से हुई तबाही का तुरंत मिले मुआवजा- बच्चू सिंह चौहान
आगरा। उत्तर प्रदेश वह आगरा जिले में बारिश व ओलों से हुई किसानों की फसलों की तबाही पर भारतीय किसान यूनियन भानु ने दुख व्यक्त किया। साथ ही किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बच्चों सिंह चौहान ने बताया कि हमने अपने पदाधिकारियों के साथ तहसील एत्मादपुर के तमाम गांवों के किसानों के खेतों में नुकसान का जायजा लिया। जिसमें गेहूं व सरसों की फसल में करीब 80% का नुकसान हुआ है। फसल लगभग पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। श्री चौहान ने बताया कि फसलों में हुए नुकसान का ईमानदारी से आकलन करा कर तुरंत किसानों के खातों में मुआवजा राशि भेजी जाए ताके किसान अनाज खरीद के परिवार का भरण पोषण कर सके। श्री चौहान ने कहा कि उप कृषि निदेशक के यहां 72 घंटे में बीमा के फॉर्म भरवाने का सावधान किया है जिसमें किसानों का अनावश्यक धन व समय बर्बाद होगा। इसलिए परेशानी से बचने के लिए किसानों के खातों में सीधे मार जा धनराशि भेजी जाए। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बच्चू सिंह चौहान, महाराज सिंह चौहान, युवा जिला अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह, सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे