आगरा/फतेहाबाद। यमुना नदी में नहाने गए एलएलटी कंपनी के 3 कर्मचारी डूबे दो तैरकर बाहर आए एक लापता
फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी मे नहाते तीन डूबे
एलएलटी कंपनी के तीनों थे कर्मचारी
यमुना में डूबे दो को गोताखोरों ने बाहर निकाला, एक की तलाश जारी
संसू, फतेहाबाद:शुक्रवार दोपहर एल एल टी कंपनी के तीन कर्मचारी नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण यमुना नदी में डूब गए। दो व्यक्ति किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आये।तथा एक बाहर नहीं निकल पाया। दोनों साथियों ने भागकर सूचना कंपनी मे जाकर दी ।कंपनी के लोगों ने फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी ।।सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद प्रवेश कुमार ने बताया फतेहाबाद क्षेत्र में हाईटेंशन पोल बनाने के लिए एलएलटी कंपनी के द्वारा काम किया जा रहा है ।जिसके कर्मचारी देनामाझी पुत्र रजियामाझी निवासी झारखंड अपने दो साथियों के साथ यमुना नदी चर्रपुरा घाट पर नहाने गये थे। तभी नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनो डूब गये।तथा उसके दो साथी किसी तरह तैर कर बाहर आ गए ।जिनके द्वारा अपनी कंपनी तथा पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात्रि तक डूबे युवक की तलाश में गोताखोरों के द्वारा प्रयास किया गया ।लेकिन कोई सफलता नहीं मिली शनिवार सुबह फिर से प्रयास किया जाएगा।
आगरा आगरा/फतेहाबाद। यमुना नदी में नहाने गए एलएलटी कंपनी के 3 कर्मचारी डूबे