समाजसेवी युवाओं ने जगत जननी तिराहे में खिचड़ी भोज का किया आयोजन।
समाजसेवी युवाओं ने जगत जननी तिराहे में खिचड़ी भोज का किया आयोजन।

कानपुर नगर - यशोदा नगर के जगत जननी तिराहे में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, इस अवसर में सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रतिभाग कर खिचड़ी भोज का आनंद लिया। वही वार्ड 46 से रोहित पाल व महेंद्र कनौजिया (राज्य युवा नेता) ने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का विशेष महत्व है, यह सामाजिक समरसता के साथ-साथ संपन्नता का प्रतीक भी है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महेंद्र कनौजिया (राज्य युवा नेता) ने कहा की मकर संक्रांति पर जगह-जगह आयोजित होने वाली खिचड़ी सह भोज समाज में छुआछूत ऊंच-नीच का भेदभाव दूर करके भाईचारा स्थापित करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित पाल, महेंद्र कनौजिया, राजू यादव, अनुपम यादव, मंजीत गौतम, अमरजीत, दीपक, समीर जायसवाल, अमन तिवारी , रितिक तिवारी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Comments